खास बातें
- बैंकिंग और मेटल सहित दिग्गज शेयरों में फंडों की ताबड़तोड़ बिकवाली से मध्याह्न सत्र में सेंसेक्स 18,000 के स्तर से नीचे आ गया।
मुंबई: बैंकिंग और मेटल सहित दिग्गज शेयरों में फंडों की ताबड़तोड़ बिकवाली से मध्याह्न सत्र में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 18,000 के स्तर से नीचे आ गया। दो महीने में पहली बार सेंसेक्स इस स्तर से नीचे आया है। दोपहर 1:30 बजे बीएसई सेंसेक्स पिछले बंद स्तर के मुकाबले 353.43 अंक का गोता खाकर 17,972.66 अंक पर आ गया। इससे पहले सेंसेक्स ने यह स्तर 22 मार्च को देखा था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 112.10 अंक टूटकर 5,374.25 अंक पर आ गया। ब्रोकरों ने कहा कि मुद्रास्फीति और ब्याज दरें बढ़ने की चिंता के अलावा यूरोपीय ऋण संकट गहराने के संकेत के बीच बिकवाली दबाव बन गया। इसमें सबसे बड़ा झटका बैंकिंग क्षेत्र के सूचकांक को लगा। बैंकिंग इंडेक्स 2.81 प्रतिशत नीचे आ गया।