खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 35.99 अंक और निफ्टी 4.45 अंक बढ़कर खुला लेकिन जल्द ही इनमें गिरावट दर्ज की गई।
Mumbai: देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 35.99 अंक और निफ्टी 4.45 अंक बढ़कर खुला लेकिन जल्द ही इनमें गिरावट दर्ज की गई। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 35.99 अंक बढ़कर 18,564.95 अंक पर खुला लेकिन शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में यह 23 अंक गिरकर 18,504.98 अंक के स्तर पर पुहंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 4.45 अंक बढ़कर 5,555.55 अंक पर खुला लेकिन शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में यह 2.45 अंक गिरकर 5,548.65 अंक पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में बीएसई में बैंकिंग, ऑटोमोबाइल्स और रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई वहीं एफएमसीजी, धातु और तेल एवं गैस सूचकांकों में बढ़त का रुख रहा।