यह ख़बर 11 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

हुंदै मोटर ने वेरना का नया संस्करण पेश किया

खास बातें

  • देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंदै मोटर इंडिया ने सेडान कार वेरना का नया संस्करण पेश किया।
New Delhi:

देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंदै मोटर इंडिया ने सेडान कार वेरना का नया संस्करण पेश किया। पेट्रोल और डीजल दोनों प्रकार के ईंधन से चलने वाली इस सेडान कार की कीमत 6.99 लाख से 10.75 लाख के बीच है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा, वेरना का नया संस्करण पेश करके हमें पूरा विश्वास है कि यह देश में उच्चमध्य आकार के कार क्षेत्र में मानक स्थापित करेगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एच डब्ल्यू पार्क ने संवाददाताओं को बताया, यह पेशकश उपभोक्ताओं को बेहतरीन तकनीक एवं गुणवत्ता वाली सुविधा देने की हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। कंपनी की इन कारों की इंजन क्षमता 1.4 लीटर और 1.6 लीटर है। यह पेट्रोल और डीजल दोनों प्रकार के ईंधन से चलाई जा सकती है। कंपनी ने सबसे पहले 2006 में वेरना ब्रांड को पेश किया था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com