खास बातें
- सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय और कंपनी के कुछ अन्य बड़े अधिकारियों को निवेशकों का धन लौटाने के चर्चित मामले में बुधवार को शेयर बाजार नियामक सेबी के समक्ष पेश होना है।
मुंबई: सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय और कंपनी के कुछ अन्य बड़े अधिकारियों को निवेशकों का धन लौटाने के चर्चित मामले में बुधवार को शेयर बाजार नियामक सेबी के समक्ष पेश होना है। यह मामला तीन करोड़ से अधिक निवेशकों को कुल 24,000 करोड़ रुपये की राशि लौटाए जाने से जुड़ा है।
सेबी ने राय और सहारा के तीन अन्य निदेशकों को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने का निर्देश किया है ताकि वह उनकी व्यक्तिगत और उनकी कंपनियों की संपत्तियों व निवेश के ब्यौरे की जांच कर सके और निवेशकों को धन वापस करने के लिए उनकी अचल संपत्तियों की नीलामी की आगे की कार्रवाई की जा सके।
सहारा समूह के अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि राय और दूसरे अधिकारी सेबी के सम्मन पर बुधवार को सेबी के सामने हाजिर होंगे या नहीं।