एसबीआई (SBI) ने 11,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयर बिक्री शुरू की, कीमत 287.58 रुपये

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सोमवार से निजी नियोजन के आधार पर 11,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयर बिक्री शुरू की है.

एसबीआई (SBI) ने 11,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयर बिक्री शुरू की, कीमत 287.58 रुपये

SBI ने 11,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयर बिक्री शुरू की, कीमत 287.58 रुपये- प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली:

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सोमवार से निजी नियोजन के आधार पर 11,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयर बिक्री शुरू की है. इसके लिए एक शेयर की कीमत 287.58 रुपये रखी गई है.

शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ने बताया कि यह उसकी मौजूदा वित्त वर्ष में बाजार से 15,000 करोड़ रुपये पूंजी जुटाने की योजना का हिस्सा है. यह बिक्री पात्र संस्थागत निवेशकों के लिए है जिन्हें एक रुपये अंकित मूल्य वाले पात्र संस्थागत नियोजन वाले इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी.

बैंक ने कहा कि इस बिक्री के लिए शेयर का न्यूनतम मूल्य सेबी की कीमत गणना के आधार पर किया गया है. बैंक ने यह राशि पांच जून 2017 के आधार पर 287.58 रपये प्रति शेयर तय की है. (न्यूज एजेंसी भाषा से इनपुट)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com