'रामायण' का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज होने वाला है. फैंस 'अच्छाई वर्सेज बुराई' की इस महा-लड़ाई को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में और यश राक्षस राज रावण के किरदार में नजर आएंगे. इस ग्रैंड फिल्म को दो पार्ट में बनाने की अनाउंसमेंट की गई थी. हालांकि हाल ही में हुई बातचीत में रणबीर के मुंह से एक ऐसी बात निकल गई जिससे ऐसी हिंट मिली है कि रामायण दो नहीं बल्कि तीन पार्ट में बनने जा रही है. रामायणम् की टीम अपने प्रमोशनल टूर के आखिरी फेज में है और अंतरराष्ट्रीय मीडिया पोर्टल्स से बातचीत कर रही है. एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा कि उन्होंने दूसरे पार्ट की 50% शूटिंग पूरी कर ली है और साथ ही उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिससे कहानी के आगे बढ़ने की बड़ी हिंट मिल गई है.
क्या रणबीर कपूर ने गलती से दे डाला स्पॉइलर
रणबीर, साई और यश एक इंटरनेशनल पॉडकास्ट में शामिल हुए, जहां 'रॉकस्टार' एक्टर ने अनजाने में ही सीरीज का एक स्पॉइलर दे दिया. इससे यह इशारा मिला कि यह दो पार्ट की नहीं, बल्कि तीन पार्ट (ट्रायलॉजी) की कहानी हो सकती है. रणबीर ने कहा, "मैंने दूसरे पार्ट का 50% काम पूरा कर लिया है." इसके बाद क्लिप में रणबीर आगे कहते हैं, "और फिर हम दूसरा पार्ट पूरा करेंगे... अरे, तीसरा पार्ट भी है."
नमित मल्होत्रा ने भी फ्रैंचाइजी के आगे बढ़ने का इशारा दिया. उसी इंटरव्यू में जब नितेश और नमित से फ्यूचर प्रोजेक्ट्स के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "हम अभी इसे... देखिए, हमने शुरुआत में इसे 3 भागों में बनाने की सोची थी, फिर हमने 2 पार्ट तय किए. अभी भी शूटिंग चल रही है, इसलिए मैं कोई स्पॉइलर नहीं दूंगा. लेकिन कौन जानता है, जब हमें दर्शकों का रिस्पॉन्स और फीडबैक मिलेगा, और यह भी देखेंगे कि पहला पार्ट कैसा रहता है, तो हम बैठकर फिर से विचार करेंगे कि इसमें कुछ और जोड़ने या घटाने की जरूरत है या नहीं. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि दुनिया इसे कैसे स्वीकार करती है."
Namit bc game khel gaya 😭 https://t.co/fwbC6DHJw5
— ẞ. (@KapoorsKnight) November 3, 2026
नमित मल्होत्रा ने माना कि वे दुनिया के लिए 'रामायण' का एक ही वर्जन बनाना चाहते हैं. नमित ने बताया कि वे 'रामायण' के दो अलग-अलग वर्जन (हिंदी और अंग्रेजी के लिए) बनाने के इच्छुक नहीं हैं. उन्होंने कहा, "हालांकि हम ऐसा कहते हैं, लेकिन 'पार्ट वन' के लिए ही हमारे पास एक ही फिल्म के दो अलग-अलग वर्जन हैं, जिनका रनटाइम भी अलग-अलग है. इसलिए, फीडबैक कैसा आता है, इस पर निर्भर करते हुए, मैं चाहूंगा कि मुझे दो वर्जन न बनाने पड़ें. मैं पूरी दुनिया के लिए एक ही वर्जन रखना पसंद करूंगा."
#Ramayana Part 3🔥 So there is still a chance of 3rd Part confirm by Namit Malhotra🛐 Just look at the smile of Nitesh Tiwari 😭 #RanbirKapoor #Yash #SaiPallavi https://t.co/KwvKx7NbJt
— Prof DK2 (@who_are_u07) November 3, 2026
जब होस्ट ने प्रोड्यूसर को याद दिलाया कि 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' के भी एक्सटेंडेड वर्जन मौजूद हैं, तो नमित ने कहा कि वह एक अलग बात है. यहां वह एक बड़ी ऑडियंस के लिए एक ही कहानी के दो अलग-अलग वर्जन की बात कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं