यह ख़बर 02 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

एसबीआई ने आवास, कार ऋण आधा प्रतिशत तक सस्ता किया

खास बातें

  • एसबीआई ने 30 लाख रुपये तक के आवास ऋण पर ब्याज दर 10.50 से घटाकर 10.25 प्रतिशत कर दी है। नई दरें 7 अगस्त से लागू होंगी।
नई दिल्ली:

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आवास तथा वाहन ऋण पर ब्याज दरों में आधा प्रतिशत तक कटौती की घोषणा की। एक दिन पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक ने सांविधिक तरलता अनुपात (एसएलआर) में एक फीसदी की कटौती की थी।

एसबीआई ने 30 लाख रुपये तक के आवास ऋण पर ब्याज दर 10.50 से घटाकर 10.25 प्रतिशत कर दी है। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 30 लाख रुपये से अधिक लेकिन 75 लाख रुपये से कम के आवास ऋण पर ब्याज दर 0.35 प्रतिशत घटाकर 10.40 प्रतिशत कर दी गई है। नई दरें 7 अगस्त से लागू होंगी।

एसबीआई की आधार दर या न्यूनतम ऋण दर 10 प्रतिशत है। वाहन ऋण पर ब्याज दर में आधा फीसदी की कटौती की गई है। सात साल की अवधि के नए कार ऋण पर अब बैंक 10.75 प्रतिशत का ब्याज लेगा। अभी तक यह दर 11.25 प्रतिशत है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एसबीआई ने कहा है कि प्रत्येक एक लाख रुपये पर उपभोक्ता को 1,699 रुपये की मासिक किस्त (ईएमआई) देनी होगी। अभी तक ईएमआई 1,725 रुपये बैठती है। बैंक ने दावा किया है कि यह सबसे कम ईएमआई है। इस तरह ऋण लेने वाले ग्राहक को प्रत्येक एक लाख रुपये पर सालाना 312 रुपये की बचत होगी।