यह ख़बर 06 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

डॉलर के मुकाबले रुपया 51 पैसे मजबूत

खास बातें

  • बैंकों की ओर से डालर की बिकवाली बढ़ाए जाने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 51 पैसे चढ़कर 55.24 प्रति डॉलर पर खुला।
मुंबई:

बैंकों की ओर से डालर की बिकवाली बढ़ाए जाने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 51 पैसे चढ़कर 55.24 प्रति डॉलर पर खुला।

फॉरेक्स डीलरों का कहना है कि स्थानीय शेयर बाजारों के तेजी के साथ खुलने और डॉलर के मुकाबले यूरो में तेजी आने से रुपया की धारणा मजबूत हुई। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे मजबूत होकर 55.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com