यह ख़बर 11 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

फर्जी पेशकश मिले तो पुलिस में शिकायत करें : रिजर्व बैंक

खास बातें

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि अगर किसी को विदेश से पैसे की कोई फर्जी पेशकश मिलती है तो वह तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराए।
मुंबई:

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि अगर किसी को विदेश से पैसे की कोई फर्जी पेशकश मिलती है तो वह तत्काल पुलिस या साइबर अपराध अधिकारियों के यहां शिकायत दर्ज कराए।

केंद्रीय बैंक ने अनेक लोगों के इस तरह की पेशकशों के झांसे में आने की घटनाओं के मद्देनजर यह सलाह दी है। रिजर्व बैंक ने उन नोडल एजेंसियों की सूची भी अपनी वेबसाइट पर जारी की है जहां आम लोग अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com