नई दिल्ली: रेलवे ने 2,500 करोड़ रुपये की 'ट्रेन सेट' परियोजना के लिए वैश्विक कंपनियों से बोलियां आमंत्रित की हैं। रेलवे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वकांक्षी 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के तहत 15 ट्रेन सेटों की खरीद एवं विनिर्माण करेगी। इन ट्रेन सेटों का उपयोग रैपिड इंटर-सिटी यात्रा में किया जाएगा।
यह भी पढ़ें
रेलकर्मियों के लिए बनेंगी 5 मंजिला बिल्डिंग, मिलेंगे 2BHK-3BHK फ्लैट, लिफ्ट, पार्किंग, पावर बैकअप भी, ये है रेलवे का प्लान
सत्तू, मखाना, कॉफी.. ब्रिक्स सम्मेलन में मेहमानों को खास तोहफा, बिहार, गुजरात और ओडिशा वाला कनेक्शन
BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ मीटिंग, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यद्यपि सफल बोलीकर्ता दो ट्रेन सेटों का आयात करेगा, बाकी सेटों का विनिर्माण उसे देश में ही करना होगा।
एक ट्रेन सेट में बोगियां होती हैं जहां प्रत्येक बोगी एक समर्पित प्रोपल्सन सिस्टम से लैस होती है। इसका मतलब कि ट्रेन को खींचने के लिए किसी लोकोमोटिव की जरूरत नहीं होती।
बहुप्रतीक्षित ट्रेन सेट परियोजना की घोषणा रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा रेल बजट 2015-16 में की गई थी। परियोजना के लिए प्रस्ताव के लिए अनुरोध के मुताबिक, जहां 275 बोगियों का विनिर्माण भारत में किया जाएगा, 40 बोगियों का आयात किया जाएगा।