यह ख़बर 11 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

पोस्को के साथ संधि का नवीकरण जल्द : पटनायक

खास बातें

  • उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार जल्द ही दक्षिण कोरियाई इस्पात कंपनी पोस्को के साथ संधि का नवीकरण करेगी।
नई दिल्ली:

उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार जल्द ही दक्षिण कोरियाई इस्पात कंपनी पोस्को के साथ संधि का नवीकरण करेगी। पोस्को उड़ीसा में पारादीप के निकट 12 अरब डॉलर के निवेश से इस्पात संयंत्र स्थापित कर रही है। पटनायक ने कहा, सहमति पत्र का नवीकरण जल्द ही किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस विशाल इस्पात परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जल्द आगे बढ़ाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि केन्द्र ने उड़ीसा को 1,253 हेक्टेयर वन भूमि को पोस्को की 1.2 करोड़ टन की इस्पात परियोजना के लिए इस्तेमाल में लाने की 2 मई को अंतिम मंजूरी दे दी। पोस्को को परियोजना के लिए कुल 4,004 हेक्टेयर भूमि की दरकार है। दक्षिण कोरियाई फर्म ने जून, 2005 में राज्य सरकार के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। हालांकि स्थानीय लोगों के विरोध और आवश्यक मंजूरियां नहीं मिलने के चलते यह परियोजना अधर में लटकी रही।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com