यह ख़बर 18 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

पोस्को इस्पात संयंत्र के लिए भूमि अधिग्रहण दोबारा शुरू

खास बातें

  • नौ महीने के अंतराल के बाद उड़ीसा सरकार ने 52,000 करोड़ रुपये के पोस्को इस्पात संयंत्र के लिए बुधवार को भूमि अधिग्रहण दोबारा शुरू कर दिया।
पारादीप (उड़ीसा):

नौ महीने के अंतराल के बाद उड़ीसा सरकार ने 52,000 करोड़ रुपये के पोस्को इस्पात संयंत्र के लिए सख्त सुरक्षा के बीच बुधवार को भूमि अधिग्रहण दोबारा शुरू कर दिया। भूमि अधिग्रहण अधिकारी सुरजीत दास ने कहा कि चार टीमों द्वारा गदा कुजंगा क्षेत्र के तहत आने वाले पोलंगा गांव में भूमि अधिग्रहण का काम किया जा रहा है। टीमों में राजस्व, वन और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने कहा, काम शांतिपूर्ण माहौल में प्रगति कर रहा है। भूमि अधिग्रहण को सुचारू रूप से करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा काम रोको आदेश जारी किए जाने के बाद पिछले साल 6 अगस्त को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया रोक दी गई थी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com