यह ख़बर 01 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

पॉस्को मामले में गेंद अब रमेश के पाले में

खास बातें

  • नवीन पटनायक के साथ बैठक के बाद जयराम रमेश ने कहा, हां, राज्य सरकार के जवाब दाखिल करने के साथ ही गेंद अब मेरे पाले में है।
भुवनेश्वर:

पॉस्को परियोजना पर केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय के सवालों पर उड़ीसा सरकार ने जवाब दिया है कि गेंद एक बार फिर से केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश के पाले में है। उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ बैठक के बाद जयराम रमेश ने कहा, हां, राज्य सरकार के जवाब दाखिल करने के साथ ही गेंद अब मेरे पाले में है। उन्होंने शनिवार की शाम पॉस्को, बंदरगाह, बिजली और विभिन्न मुद्दों पर राज्य के मुख्यमंत्री के साथ बैठक में चर्चा हुई। इस दौरान, रमेश ने राज्य में ताप विद्युत परियोजनाओं का पर्यावरण पर प्रभाव के लिए आकलन करने को कहा। उन्होंने कहा, मैंने मुख्यमंत्री से ताप विद्युत संयंत्रों वाले इलाकों में इसका पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन करने के लिए कहा है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com