यह ख़बर 01 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

पायलटों की हड़ताल 5वें दिन भी जारी

खास बातें

  • एयर इंडिया के पायलटों की हड़ताल का आज पांचवां दिन है। शनिवार को रोजाना उड़ान भरने वाली 320 एअर इंडिया के विमानों में से 280 रद्द थीं।
New Delhi:

एयर इंडिया के पायलटों की हड़ताल का आज पांचवां दिन है। मुसाफिरों की परेशानी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। देश भर में एयर इंडिया के करीब 800 पायलटों की हड़ताल का असर विमानों की उड़ान पर पड़ रहा है। इनकी मांग है कि दूसरे एयरलाइंस के पायलटों की तरह उन्हें भी सुविधाएं दी जाएं, साथ ही सभी की तनख्वाह बराबर की जाए। शनिवार को हड़ताल की वजह से रोजाना उड़ान भरने वाली 320 एअर इंडिया के विमानों में से 280 रद्द थीं। वहीं शुक्रवार को करीब 270 उड़ानों को रद्द किया गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com