Fuel Price Today : भारत में तेल के दाम लगातार स्थिर चल रहे हैं. क्रूड ऑयल की कीमत में तेज उछाल के बावजूद आज मंगलवार, 7 जून, 2022 को देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की रिटेल कीमतों में आज से ठीक दो महीने पहले बदलाव किया था. इसके अलावा, पिछले महीने तेल पर केंद्र की ओर से एक्साइज ड्यूटी घटाई गई थी, जिसके बाद पेट्रोल लगभग 9 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हुआ था.
कच्चा तेल बाजार की बात करें तो क्रूड की कीमत 120 डॉलर पर चल रही है. मंगलवार की सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल फ्यूचर 120 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था. सोमवार को ही ब्रेंट क्रूड 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 120.4 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा था.
एक बार देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नजर डाल लेते हैं.
Petrol-Diesel Price Today :
शहर | पेट्रोल | डीज़ल |
---|---|---|
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
मुंबई | 111.35 | 97.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
लखनऊ | 96.79 | 89.76 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
जयपुर | 108.48 | 93.72 |
स्रोत : इंडियन ऑयल |
चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम
देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के पेज से मिल जाएगा.