यह ख़बर 03 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

पाक के दो बैंकों को भारत में शाखा खोलने की मंजूरी

खास बातें

  • भारत में पाकिस्तान से निवेश को मंजूरी मिलने के बाद अब पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने अपने दो बैंकों को भारत में शाखा खोलने की अनुमति दी है।
इस्लामाबाद:

भारत में पाकिस्तान से निवेश को मंजूरी मिलने के बाद अब पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने अपने दो बैंकों को भारत में शाखा खोलने की अनुमति दी है ताकि दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंध सामान्य किए जा सकें।

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के गवर्नर यासिन अनवर ने कहा कि नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान और यूनाइटेड बैंक लिमिटेड को भारत में परिचालन की अनुमति दी है।

अनवर की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब भारत ने पाकिस्तान को रक्षा, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों में निवेश की मंजूरी दी है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक को एसबीपी द्वारा पाकिस्तानी बैंकों को भारत में परिचालन की मंजूरी देने के संबंध में सूचित कर दिया गया है।