यह ख़बर 21 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

ओवीएल का रिकॉर्ड तेल-गैस उत्पादन, मुनाफा 29% बढ़ा

खास बातें

  • ओएनजीसी के पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई ओएनजीसी विदेश लिमिटेड ने 2010-11 में 94 लाख 48 हजार टन तेल एवं गैस का उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
New Delhi:

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) के पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) ने वित्तवर्ष 2010-11 में 94 लाख 48 हजार टन तेल एवं गैस का उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाया है। एक साल पहले की तुलना में उसने 7 प्रतिशत उत्पादन वृद्धि हासिल की है। कंपनी निदेशक मंडल की बैठक में ओवीएल के वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी गई। वित्तवर्ष 2010-11 में ओवीएल का शुद्ध मुनाफा 29 प्रतिशत बढ़कर 2,691 करोड़ रुपये और कुल आय 21 प्रतिशत बढ़कर 18,683 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के ऊंचे दाम से कंपनी को फायदा पहुंचा है। मार्च 2011 में समाप्त वित्तवर्ष में ओवीएल का कच्चे तेल का उत्पादन 4 प्रतिशत बढ़कर 67 लाख 56 हजार टन और प्राकृतिक गैस उत्पादन 14 प्रतिशत बढ़कर 2.69 अरब घनमीटर रहा है। ओवीएल वर्तमान में 14 देशों की 33 तेल एवं गैस परियोजनाओं में भागीदार है, जिसमें से 10 परियोजनाओं में उत्पादन चल रहा है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com