यह ख़बर 18 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स के ओडिशा इकाई में आग, एक की मौत

खास बातें

  • ओडिशा के कोरापुट जिले के सुनाबेडा में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के एक संयंत्र में आग लग जाने से एक कर्मचारी की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
कोरापुट (ओडिशा):

ओडिशा के कोरापुट जिले के सुनाबेडा में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के एक संयंत्र में आग लग जाने से एक कर्मचारी की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि यह आग संयंत्र के अत्यधिक सुरक्षा वाले कंप्रेसर शॉप में लगी, जिससे एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृत कर्मचारी की पहचान पद्मा पटनायक के रूप में की गई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com