Adani Group Stocks: एनएसई ने अदाणी समूह के शेयरों को प्रमुख इंडेक्स में जगह देने का फैसला किया है.
नई दिल्ली: अदाणी समूह (Adani Group) की कंपनियों के लिए अच्छी खबर आई है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अदाणी समूह की दो कंपनियों - अदाणी पावर (Adani Power) और अदाणी विल्मर (Adani Wilmar) को अपने कुछ प्रमुख इंडेक्स में शामिल करने का फैसला किया है. यह नई व्यवस्था 31 मार्च, 2023 से लागू होगी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने शुक्रवार देर रात एक बयान में यह जानकारी दी.
इसके मुताबिक, अदाणी विल्मर (Adani Wilmar) को निफ्टी 50 और निफ्टी 100 इंडेक्स में शामिल किया जाएगा. जबकि अदाणी पावर (Adani Power) निफ्टी 500, निफ्टी 200, निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी मिडकैप 150, निफ्टी लार्ज मिडकैप 250 और निफ्टी मिड स्मॉलकैप 400 इंडेक्स में शामिल होगी.
एनएसई इंडेक्स लिमिटेड की इंडेक्स रखरखाव उप-समिति ने अपनी समीक्षा के दौरान विभिन्न इंडेक्स में अदाणी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) को जगह देने का निर्णय लिया है.
हालांकि, एनएसई ने अपने निफ्टी 50 इंडेक्स में कोई बदलाव नहीं किया है. इसमें पहले की ही तरह अदाणी समूह की दो कंपनियां (Adani Group Companies) - अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) और अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड की (Adani Ports & SEZ) मौजूदगी बनी हुई है.
निफ्टी के नेक्स्ट 50 इंडेक्स में अदाणी विल्मर के अलावा एबीबी इंडिया, केनरा बैंक, पेज इंडस्ट्रीज और वरुण बेवरेजेज को भी शामिल किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ बंधन बैंक, बायोकॉन, ग्लैंड फार्मा, एम्फेसिस और पेटीएम (वन97 कम्युनिकेशंस) को निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स से हटाया जा रहा है.