जेट एयरवेज के बुक टिकट पर समय से पहले भी कर सकते हैं यात्रा, देने होंगे 1,000 रुपये अतिरिक्त

जेट एयरवेज के बुक टिकट पर समय से पहले भी कर सकते हैं यात्रा, देने होंगे 1,000 रुपये अतिरिक्त

फाइल फोटो

मुंबई:

जेट एयरवेज के यात्री अपनी बुक टिकट पर यदि पहले यात्रा करना चाहते हैं तो उन्हें एयरलाइंस यह सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसके लिए उन्हें 1,000 रुपये का और भुगतान करना होगा। जेट एयरवेज ने यह कदम सरकार के टिकट रद्द कराने के शुल्क की सीमा तय करने और विमान में चढ़ने की अनुमति न देने पर मुआवजा राशि बढ़ाने के प्रस्ताव के बाद उठाया है।

घरेलू एयरलाइंस फिलहाल यात्रा की तारीख बदलवाने या टिकट रद्द कराने पर भारी शुल्क वसूलती हैं। फिर से बुकिंग कराने पर यात्री को टिकट मूल्य में अंतर का भुगतान भी करना होता है।

जेट एयरवेज ने एक बयान में कहा कि 'जेट एडवांस' सुविधा के तहत यात्रियों को बुक कराई गई टिकट पर मामूली शुल्क में पहले भी यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। उड़ान में बदलाव का आग्रह की चेक इन काउंटर पर पुष्टि कराई जा सकती है। इसके लिए सीटें उपलब्ध होना जरूरी है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com