यह ख़बर 11 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

नोएडा के फ्लैट मालिक अदालत जाएंगे

खास बातें

  • नोएडा एक्सटेंशन के फ्लैट मालिकों के संगठन ने फ्लैट निर्माण में हो रही देरी को लेकर अदालत में जाने का फैसला किया है।
नोएडा:

नोएडा एक्सटेंशन के फ्लैट मालिकों के संगठन ने फ्लैट निर्माण में हो रही देरी को लेकर अदालत में जाने का फैसला किया है।

संगठन ‘एनईएफओएमए’ की बैठक में यह फैसला किया गया। इस बैठक में संगठन के संस्थापक देवेंद्र कुमार, अध्यक्ष अभिषेक कुमार और महासचिव श्वेता भारती मौजूद थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

भारती ने कहा, ‘निर्माण कार्य जल्द शुरू करने को लेकर हमने अदालत में मामला दर्ज करने का फैसला किया है। हम बीते एक साल से ईएमआई दे रहे हैं।’