यह ख़बर 16 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

गुजरात में 11 सितंबर से गुटखे पर प्रतिबंध : मोदी

खास बातें

  • गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि राज्य में 11 सितंबर से गुटखे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
जूनागढ़:

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि राज्य में 11 सितंबर से गुटखे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस के मौके मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘मुझे गुजरात के युवाओं को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाना है और यही कारण है कि गुटखे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का निर्णय किया गया है।’’ गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव होना है।

उन्होंने कहा कि गुटखे की बिक्री, उत्पादन तथा वितरण पर प्रतिबंध 11 सितंबर से प्रभावी होगा। मोदी ने कहा कि युवाओं को गुटखा खाने के लिये प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता। अगर रुपये के हिसाब से आकलन किया जाए तो गुटखा की खपत बादाम खाने से ज्यादा महंगा है।

हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके अलावा केरल, मध्य प्रदेश तथा बिहार में गुटखे पर प्रतिबंध है। राजस्थान सरकार ने भी पिछले महीने इस पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

राज्य के एक अधिकारी ने कहा कि गुटके पर प्रतिबंध लगाने की समयसीमा का निर्धारण सोच समझकर किया गया है ताकि तब तक जो व्यापारियों के पास माल है, वह निकल जाए।