यह ख़बर 03 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

स्टेट बैंक ने बचत खाते पर न्यूनतम राशि की शर्त समाप्त की

खास बातें

  • नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने बचत खातों पर न्यूनतम अधिशेष राशि की शर्त समाप्त कर दी है।
नई दिल्ली:

नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने बचत खातों पर न्यूनतम अधिशेष राशि की शर्त समाप्त कर दी है।

इसके बाद अब न्यूनतम सीमा से कम राशि रखने पर ग्राहक को कोई जुमाना नहीं लगेगा। वर्तमान में स्टेट बैंक के चेकबुक सुविधा वाले बचत खाते में कम से कम 1,000 रुपये की राशि खाते में रहनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर जुर्माना लगता है। स्टेट बैंक ने एक विज्ञापन में कहा है कि नई सुविधा मौजूदा ग्राहकों को भी उपलब्ध होगी।

मार्च 2012 को स्टेट बैंक के पास 15.39 करोड़ बचत बैंक खाते थे। वित्त वर्ष 2011-12 के दौरान बैंक ने 2.19 करोड़ खाते खोले।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में महानगरों में बचत खाते में न्यूनतम 10,000 रुपये बकाया रखने का नियम है।