यह ख़बर 14 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मारुति के मानेसर संयंत्र में जल्द शुरू हो सकता है काम

खास बातें

  • देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कम्पनी मारुति सुजुकी गुरुवार को अपने मानेसर संयंत्र में दोबार संचालन शुरू करने की घोषणा करेगी। यह बात कम्पनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही।
गुड़गांव:

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कम्पनी मारुति सुजुकी गुरुवार को अपने मानेसर संयंत्र में दोबार संचालन शुरू करने की घोषणा करेगी। यह बात कम्पनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही।

कम्पनी के शीर्ष प्रबंधन की सोमवार को हरियाणा सरकार के साथ एक बैठक हुई थी। उन्होंने मंगलवार को फिर मुद्दे पर चर्चा की।

मुख्य संचालन अधिकारी (प्रशासन) एसवाई सिद्दिकी ने कहा, "हमने सभी स्थितियों और कर्मचारियों तथा परिवेश के सुरक्षा मानकों का जायजा ले लिया है। हम जल्द ही मानेसर संयंत्र में काम दोबारा शुरू करेंगे। 16 अगस्त की एक बैठक के बाद एक महत्वपूर्ण घोषणा होगी।"

संयंत्र को 18 जुलाई की हिंसा के बाद बंद कर दिया गया था। इस हिंसा में कम्पनी के एक वरिष्ठ अधिकारी अवनीश कुमार देव की मौत हो गई थी और करीब 100 अन्य घायल हो गए थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मारुति ने 21 जुलाई को संयंत्र में ताला लगाने की घोषणा की थी।