यह ख़बर 02 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अप्रैल में मारुति सुजुकी की बिक्री महज 4 प्रतिशत बढ़ी

खास बातें

  • कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अप्रैल में अपनी कारों की बिक्री में महज 4.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 97,155 कारें बेची।
नई दिल्ली:

कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अप्रैल में अपनी कारों की बिक्री में महज 4.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 97,155 कारें बेची। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी ने 93,058 कारें बेची थीं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 8.88 प्रतिशत बढ़कर 87,144 कारों की रही जो बीते साल अप्रैल में 80,034 कारों की थी। वहीं दूसरी ओर, कंपनी का निर्यात 23.13 प्रतिशत घटकर 10,011 कारों का रहा, जबकि पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने 13,024 कारों का निर्यात किया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com