यह ख़बर 08 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

महिंद्रा का शुद्ध लाभ 20 फीसदी बढ़कर 725.64 करोड़ रुपये

खास बातें

  • वाहन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा का एकल शुद्ध लाभ 30 जून को समाप्त तिमाही में 19.96 प्रतिशत बढ़कर 725.64 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
नई दिल्ली:

वाहन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा का एकल शुद्ध लाभ 30 जून को समाप्त तिमाही में 19.96 प्रतिशत बढ़कर 725.64 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि बीते वित्तवर्ष की इसी अवधि में उसे 604.88 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की एकल कुल आय भी 39.25 प्रतिशत बढ़कर 9,367.39 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्तवर्ष की इसी अवधि में 6,727.08 करोड़ रुपये थी। कंपनी के शानदार वित्तीय नतीजे जारी होने के साथ बंबई शेयर बाजार में कंपनी का शेयर 4.24 प्रतिशत उछल गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com