खास बातें
- आईटी उद्योग में कारोबारी धारणा में सुधार को देखते हुए महिंद्रा सत्यम ने चालू वित्त वर्ष में 17हजार नई भर्तियां करने की योजना बनाई है।
हैदराबाद: देश के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग में कारोबारी धारणा में सुधार को देखते हुए महिंद्रा सत्यम ने चालू वित्त वर्ष में 17,000 नई भर्तियां करने की योजना बनाई है। इसे कंपनी को फिर से खड़ा करने की योजना के रूप में देखा जा रहा है। महिंद्रा सत्यम के नियुक्ति प्रमुख एम पी श्रीधर ने कहा, हम इस वित्त वर्ष में 12,000 भर्तियां करेंगे। इसके अलावा 5,000 और नियुक्तियां कैंपसों इंजीनियरिंग या प्रबंधन कॉलेजांे से की जाएंगी। फिलहाल सत्यम के कर्मचारियों की कुल संख्या 30,000 है। इस साल नई नियुक्तियों के बाद कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 50,000 के लगभग हो जाएगी। संकट पूर्व की स्थिति के समय कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 53,000 थी। महिंद्रा सत्यम को 31 मार्च को समाप्त तिमाही में 327 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है।