यह ख़बर 13 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

एलआईसी ने इंफोसिस में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई

खास बातें

  • भारतीय जीवन बीमा निगम ने पहली तिमाही के दौरान करीब 2,000 करोड़ रुपये के शेयर खरीद कर आईटी कंपनी इंफोसिस में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर रिकॉर्ड 6.3 प्रतिशत कर ली।
नई दिल्ली:

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने चालू वित्तवर्ष की पहली तिमाही के दौरान करीब 2,000 करोड़ रुपये के शेयर खरीद कर अग्रणी आईटी कंपनी इंफोसिस में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर रिकॉर्ड 6.3 प्रतिशत कर ली।

इससे पूर्व एलआईसी की हिस्सेदारी इंफोसिस में करीब 4.9 प्रतिशत थी। एलआईसी ने इस दौरान औसत बाजार मूल्य के हिसाब से इंफोसिस में एलआईसी की हिस्सेदारी 2,000 करोड़ रुपये से अधिक वृद्धि हुई है।

एलआईसी इस कंपनी में सबसे बड़ी गैर-प्रवर्तक शेयरधारक है। विदेशी निवेशकों द्वारा इस कंपनी से मुंह मोड़ने के बावजूद एलआईसी इंफोसिस ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इंफोसिस को फिलहाल वृद्धि को लेकर कई तरह की चिंताएं सता रही हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गुरुवार को सुबह इंफोसिस द्वारा तिमाही परिणाम घोषित किए जाने के बाद इस आईटी कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई। आज सुबह भी इस आईटी कंपनी के शेयरों में कमजोरी देखी गई।