यह ख़बर 05 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

ब्याज दरों में पारदर्शिता का अभाव : सुब्बाराव

खास बातें

  • सुब्बाराव ने कहा कि आधार दर व्यवस्था लागू करने के बाद भी कर्जदारों से ली जाने वाली ब्याज दर में पारदर्शिता का अभाव है।
चेन्नई:

बैंकों की ब्याज दरों में पारदर्शिता के अभाव पर चिंता जताते हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर डी सुब्बाराव ने कहा कि केंद्रीय बैंक ने इस मसले के निपटान के लिए कार्यकारी समूह का गठन किया है।

सुब्बाराव ने इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) के प्लैटिनम जुबली समारोह के दौरान कहा कि आधार दर व्यवस्था लागू करने के बाद भी कर्जदारों से ली जाने वाली ब्याज दर में पारदर्शिता का अभाव है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में रिजर्व बैंक को कई शिकायतें मिली हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सुब्बाराव ने यह भी कहा कि जहां तक ‘फ्लोटिंग’ ब्याज दर का संबंध है, मौजूदा ग्राहकों को नुकसान होता है जबकि नए ग्राहक फायदे में होते हैं। उन्होंने कहा कि इसे मसले के हल के लिये केंद्रीय बैंक ने कार्यकारी समूह का गठन किया है।