खास बातें
- 2-जी मामले में कनिमोई के अलावा सुप्रीम कोर्ट ने कलैगनार टीवी के एमडी शरद कुमार को भी जमानत देने से इनकार कर दिया है।
New Delhi: 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले के मामले में फंसी डीएमके प्रमुख के करुणानिधि की बेटी और सांसद कनिमोई को जमानत दिए जाने से जुड़ी याचिका सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दी है। कनिमोई के अलावा सुप्रीम कोर्ट ने कलैगनार टीवी के एमडी शरद कुमार को भी जमानत देने से इनकार कर दिया है। कनिमोई और शरद की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई जस्टिस जीएस सिंगवी और जस्टिस बीएस चौहान ने की। दरअसल जस्टिस पी सतशिवम और जस्टिस एके पटनायक के छुट्टी पर होने की वजह से इस याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने दूसरी बेंच बनाई थी।