यह ख़बर 17 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मांग की चिंता से कच्चा तेल कमजोर

खास बातें

  • अमेरिकी डॉलर की दर में तेजी के बीच एशियाई तेल बाजार में कच्चे तेल के दामों में और नरमी रही तथा भाव गिरकर करीब 97 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गए।
सिंगापुर:

अमेरिकी डॉलर की दर में तेजी के बीच एशियाई तेल बाजार में कच्चे तेल के दामों में और नरमी रही तथा भाव गिरकर करीब 97 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गए। न्यूयॉर्क में लाइट स्वीट क्रूड का जून माह में डिलीवरी वाला का अनुबंध 27 सेंट कमजोर होकर 97.10 रुपये प्रति बैरल पर आ गया, जबकि उसी माह की डिलीवरी वाला ब्रैंट नार्थ सी-क्रूड भी 30 सेंट की गिरावट के साथ 110.54 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। मेलबर्न में नेशनल ऑस्ट्रेलिया बैंक के जिंस बाजार के विशेषज्ञ अर्थशास्त्री बेन वेस्टमोर ने कहा कि अमेरिका में मांग की कमजोरी को लेकर चिंता है और इसका असर यहां के बाजारों पर भी पड़ा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com