यह ख़बर 04 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

निसान ऑटो की अप्रैल बिक्री में 40% की गिरावट

खास बातें

  • जापान की वाहन निर्माता कंपनी निसान की बिक्री में अप्रैल 2011 के दौरान 40 फीसद की गिरावट दर्ज की गयी।
चेन्नई:

जापान की वाहन निर्माता कंपनी निसान की बिक्री में अप्रैल 2011 के दौरान 40 फीसद की गिरावट दर्ज की गयी। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस माह के दौरान कंपनी ने देश में बनी कुल 1,198 माइक्रा कारों की बिक्री की, जबकि इससे पिछले माह कुल 2,060 माइक्रा कारों की बिक्री हुई थी। आलोच्य माह के दौरान कंपनी की लक्जरी सेडान टिएना की कुल सात गाडियां बिकीं, जबकि पिछले साल के इसी माह में इस खंड की कुल 24 गाडियां बिकी थीं। इसी प्रकार एसयूवी एक्स-ट्रेल खंड की कुल दो गाडियां बिकी जबकि पिछले साल कुल 23 गाड़ियों की बिक्री हुई थी। इसी प्रकार सालाना आधार पर कंपनी ने अप्रैल माह तक कुल 1,207 गाडियां बेचीं, जबकि पिछले साल के दौरान कंपनी ने कुल 47 गाडियां बेची थीं। कंपनी ने जुलाई 2010 में भारतीय बाजार में कदम रखा था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com