यह ख़बर 13 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

दो और भारतीय कंपनियों में निवेश किया इंटेल ने

खास बातें

  • इंटेल इन्वेस्टमेंट ने भारत की दो और कंपनियों सहित कुल पांच कंपनियों में 1.8 करोड़ डॉलर निवेश किया है।
New Delhi:

प्रमुख आईटी कंपनी इंटेल की निवेश कंपनी इंटेल इन्वेस्टमेंट ने भारत की दो और कंपनियों सहित कुल पांच कंपनियों में 1.8 करोड़ डॉलर निवेश किया है। इसके साथ ही कंपनी भारतीय बाजार में और निवेश की संभावनाएं टटोल रही है। इंटेल कैपिटल के अध्यक्ष अरविंद सोधाणी ने यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि कंपनी ने सुधीर श्रीवास्तव रोबोटिक सर्जरी सेंटर (एसएसएआरएससी) और पॉलिसी बाजार में निवेश के लिए समझौता किया है। इसके अलावा कंपनी जुलाई सिस्टम्स, यात्रा डॉट कॉम तथा डब्ल्यूएसओ2 में और (फॉलोआन) निवेश की घोषणा की है। सोधाणी ने बताया कि इन पांच सौदों के तहत कुल मिलाकर लगभग 1.8 करोड़ डॉलर का निवेश किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि वह इक्विटी निवेश कर रही है और यह निवेश अल्पांश होगा। इंटेल कैपिटल ने 2005 में 25 करोड़ अमेरिकी डॉलर के इंडिया टेक्नालाजी फंड की स्थापना की थी। इस फंड से वह प्रौद्योगिकी कंपनियों में निवेश करती है। कंपनी के प्रबंध निदेशक सुधीर के कुप्पम ने कहा कि इस राशि में से लगभग 70 प्रतिशत का उपयोग किया जा चुका है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com