एयर इंडिया की काठमांडू से कोलकाता की उड़ान में यात्री ने खाने में मक्खी की शिकायत की

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

एयर इंडिया के एक यात्री ने उड़ान के दौरान परोसे गए खाने में ‘मक्खी’ मिलने की शिकायत की, लेकिन कंपनी का कहना है कि इस दावे की पुष्टि के लिए खाने का कोई नमूना उसे पेश नहीं किया गया। यह कथित घटना एयर इंडिया की काठमांडू से कोलकाता उड़ान के दौरान हुई।

एयर इंडिया ने कहा कि असंतुष्ट यात्री ने ‘कीट मिले’ भोजन का कोई नमूना जांच के लिए पेश नहीं किया है, इसलिए वह दावे की पुष्टि नहीं कर सकती।

कंपनी ने एक बयान में कहा है, एयर इंडिया स्पष्ट करना चाहेगी कि काठमांडू-कोलकाता उड़ान के दौरान एक यात्री द्वारा भोजन में ‘कीट’ मिलने का मामला हमारे ध्यान में लाया गया था। हालांकि आग्रह किए जाने पर भी परीक्षण के लिए हमें उस भोजन का नमूना नहीं दिया गया। इसलिए हम इस दावे की सत्यता की पुष्टि नहीं कर सकते।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कंपनी का कहना है कि इस तरह की शिकायतों के निपटारे के लिए तय प्रक्रिया है और जांच के लिए नमूना होना जरूरी है।