यह ख़बर 22 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

पाकिस्तान में निवेश करेगी भारतीय कंपनी गोदरेज

खास बातें

  • भारतीय कंपनी गोदरेज पाकिस्तान में निवेश करना चाहती है। यह जानकारी एक मीडिया रपट में दी गई है। यह निवेश इस वर्ष के अंत तक किया जाएगा।
इस्लामाबाद:

भारतीय कंपनी गोदरेज पाकिस्तान में निवेश करना चाहती है। यह जानकारी एक मीडिया रपट में दी गई है। यह निवेश इस वर्ष के अंत तक किया जाएगा।

'जियो न्यूज' की रपट के अनुसार, कंपनी ने कहा कि गोरदेज समूह अपने कारोबार को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान और अन्य देशों में निवेश करना चाहता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कंपनी ने कहा कि जनसंख्या के लिहाज से पाकिस्तान छठा सबसे बड़ा देश है और वहां उपभोक्ता उत्पादों के लिए बड़ा बाजार है।