यह ख़बर 14 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

जुलाई में निर्यात 14.8 प्रतिशत घटकर 22.4 अरब डॉलर

खास बातें

  • वैश्विक स्तर पर मांग में नरमी के बीच भारत का निर्यात इस साल जुलाई महीने में 14.8 प्रतिशत घटकर 22.4 अरब डॉलर रह गया।
नई दिल्ली:

वैश्विक स्तर पर मांग में नरमी के बीच भारत का निर्यात इस साल जुलाई महीने में 14.8 प्रतिशत घटकर 22.4 अरब डॉलर रह गया। जुलाई 2011 में देश से 26.3 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था।

विदेश व्यापार महानिदेशक अनूप पुजारी ने बताया कि आलोच्य महीने में आयात भी 7.61 प्रतिशत घटकर 37.9 अरब डॉलर रहा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसी तरह अप्रैल जुलाई 2012-13 के दौरान निर्यात 5.06 प्रतिशत घटकर 80.4 अरब डॉलर रहा। इस दौरान आयात 6.47 प्रतिशत घटकर 153.2 अरब डॉलर रहा। पुजारी ने कहा, पिछले महीने निर्यात में आयात से अधिक गिरावट आई और यह इस वित्त वर्ष में सबसे बड़ी गिरावट है।