खास बातें
- 'वित्त वर्ष 2019-20 में ग्रोथ रेट 7.6 प्रतिशत रहेगी'
- संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट से लगाया गया यह अनुमान
- '2020-21 में भारत की जीडीपी की वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहेगी'
नई दिल्ली: भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2018-19 में 7.4 प्रतिशत तथा अगले वित्त वर्ष 2019-20 में 7.6 प्रतिशत रहेगी. संयुक्तराष्ट्र की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है. संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएं (डब्ल्यूईएसपी) 2019 रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2020-21 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहेगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि वृद्धि को मजबूत निजी उपभोग और अधिक विस्तार वाले वित्तीय रुख तथा पिछले सुधारों के लाभ से सहारा मिल रहा है. इसमें कहा गया है कि मध्यम अवधि की वृद्धि दर के लिए निजी निवेश में सतत सुधार महत्वपूर्ण है.