खास बातें
- स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने कहा है कि मजबूत घरेलू मांग तथा अनुकूल आबादी के कारण भारत 2030 तक दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।
New Delhi: विश्व का अग्रणी बैंक स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने कहा है कि मजबूत घरेलू मांग तथा अनुकूल आबादी के कारण भारत 2030 तक दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। हालांकि बैंकिंग इकाई ने कहा कि उच्च आर्थिक वृद्धि के लिए सुधार एजेंडा सतत रूप से जारी रहना चाहिए। स्टैंडर्ड चार्टर्ड ग्लोबल र्सिच ने इंडिया इन द सुपर साइकिल में कहा कि भारत की बुनियादी चीजें मजबूत हैं और उसमें 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता हैं, भारत अगले दो दशक में चीन के मुकाबले औसतन तीव्र वृद्धि कर सकता है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आंकड़ों के मुताबिक 2010 में बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में अमेरिका (14600 अरब डॉलर), चीन (5700 अरब डॉलर) तथा जापान (5400 अरब डॉलर) शामिल हैं। दस शीर्ष देशों में भारत शामिल नहीं हैं। स्टैन चार्ट का कहना है कि 2030 तक भारत 30,300 अरब डॉलर के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। वह चीन (73,500 अरब डॉलर) तथा अमेरिका (38,200 अरब डॉलर) से पीछे होगा। बैंक का कहना है कि भारत के पास जननांकीय लाभ है। उसकी आधी आबादी 25 साल से कम है। साथ ही प्रति व्यक्ति आय बढ़ने से घरलू मांग बढ़ेगी। जिससे अंतत: अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।