यह ख़बर 18 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सोने-चांदी का आयात 29 फीसदी घट सकता है इस साल

खास बातें

  • सोने और चांदी का आयात चालू वित्तवर्ष में करीब 29 प्रतिशत घटकर 44 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद द्वारा जारी रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
नई दिल्ली:

सोने और चांदी का आयात चालू वित्तवर्ष में करीब 29 प्रतिशत घटकर 44 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (पीएमईएसी) द्वारा शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

इसके अलावा पीएमईएसी ने म्यूचुअल फंड तथा जीवन-बीमा उत्पादों की बिक्री के लिए नियामकीय प्रणाली में सुधार के जरिये सोने की मांग पर तत्काल अंकुश लगाने की जरूरत पर बल दिया है।

पीएमईएसी ने कहा, इस साल मूल्य के लिहाज से सर्राफा (विशेषकर सोना) आयात में गिरावट की संभावना है। पहली तिमाही में 48 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसी प्रकार की गिरावट शेष तिमाही में रहने की संभावना है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रिपोर्ट के अनुसार 2012-13 में मूल्य के हिसाब से सोना और चांदी का आयात घटकर 44 अरब डॉलर रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले करीब 29 प्रतिशत कम है। हालांकि यह 2010-11 के मुकाबले थोड़ा अधिक है। जहां 2011-12 में 61.5 अरब डॉलर मूल्य के सोने-चांदी का आयात किया गया था, वहीं 2010-11 में यह 42.5 अरब डॉलर था।