यह ख़बर 23 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

आईएमएफ के अध्यक्ष पद चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू

खास बातें

  • अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष आईएमएफ के अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है।
वाशिंगटन:

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष आईएमएफ के अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। इस पद के दावेदारों की लिस्ट काफी लंबी है लेकिन फ्रांस के वित्तमंत्री क्रिस्टीन लेगार्ड सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। आईएमएफ़ के नए मुखिया का चुनाव 30 जून तक हो जाएगा। बलात्कार की कोशिश के मामले में फंसे डोमिनिक स्ट्रॉस के इस्तीफ़े के बाद नए अध्यक्ष की तलाश तेज़ हो गई है। विकसित और विकासशील देश इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। आईएमएफ के गठन से लेकर अब तक इस संस्था का नेतृत्व सबसे ज्यादा बार फ्रांस ने ही किया है बाकी समय इसकी कमान किसी यूरोपीय देश के प्रतिनिधि के हाथ में रही है इसलिए अब चीन और ब्राजील जैसे विकासशील देश इस बात पर अड़ गए हैं कि इस बार इस संस्था की कमान किसी विकासशील देश को सौंपनी चाहिए।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com