यह ख़बर 15 जून, 2014 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिकी बाजार में उतरने को तैयार हीरो मोटोकार्प

फाइल फोटो

साओ पाउलो:

भारत की सबसे बड़ी दुपहिया कंपनी हीरो मोटोकार्प की अगले साल अमेरिकी बाजार में उतरने की योजना है।

हीरो मोटोकार्प के सीईओ पवन मुंजाल ने यह जानकारी दी। कपंनी बीते डेढ़ साल में लगभग 19 वैश्विक बाजारों में उतरी है और उसे भरोसा है कि अमेरिकी बाजार में उसके वाहनों को स्वीकृति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि कंपनी अमेरिका के विकसित बाजार के लिए फिलहाल बड़ी मोटरसाइकिल पर निगाह नहीं है। फिलहाल हम अपने कुछ मौजूदा उत्पादों को ही यहां पेश कर नया खंड बनाने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा कि कंपनी अमेरिका में यह उत्पादन कैलेंडर वर्ष 2015 में ही पेश करेगी और विपणन एरिक बुएल रेसिंग (ईबीआर) के जरिये किया जाएगा।

ईबीआर में हीरो मोटोकार्प की 49.2 प्रतिशत हिस्सेदारी है और उसने अमेरिका में वितरिक नियुक्त करने शुरू किए हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा कि कंपनी छोटे शहरों तथा एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा करने वालों पर ध्यान केंद्रित करेगी।