खास बातें
- भारत की आर्थिक वृद्धि चालू वित्त वर्ष के दौरान छह फीसद से नीचे रहेगी। यह बात स्टैंडर्ड चार्टर्ड के एक सर्वेक्षण में कही गई।
मुंबई: भारत की आर्थिक वृद्धि चालू वित्त वर्ष के दौरान छह फीसद से नीचे रहेगी। यह बात स्टैंडर्ड चार्टर्ड के एक सर्वेक्षण में कही गई।
इस सर्वेक्षण में बैंक के दक्षिण भारत के 125 कंपनियों ने हिस्सा लिया। इसमें कहा गया कि भारत 2014 में होने वाले आम चुनाव के बाद नौ फीसद की वृद्धि दर पर वापस आ सकता है।
करीब 72 फीसद कंपनियों ने कहा कि 2012-13 में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर छह फीसद से नीचे रहेगी जबकि 20 फीसद कंपनियों का कहना था कि यह पांच फीसद से भी कम होगी।
अर्थव्यवस्था के 2008 के संकट से पहले की स्थिति में आने के संबंध मे 86 फीसद कंपनियों ने कहा कि यह 2016 से पहले होगा और 80 फीसद ने कहा कि यह 2014 से 2016 के बीच होगा।