खास बातें
- चांदी के भाव 2300 रु. चढ़कर 55,500 रु. किलो और सोने के भाव 80 रु. की तेजी के साथ 22,200 रु. प्रति दस ग्राम हो गए।
New Delhi: मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्टाकिस्टों और फुटकर ग्राहकों की निचले स्तर पर लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में गत पांच दिनों से चला आ रहा मंदी का दौर शनिवार को थम गया। जहां चांदी के भाव 2300 रु. चढ़कर 55,500 रु. किलो और सोने के भाव 80 रु. की तेजी के साथ 22,200 रु. प्रति दस ग्राम हो गए। वैश्विक बाजार में सोने के भाव 22.30 डॉलर चढ़कर 1495.40 डॉलर और चांदी के भाव 2.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 35.02 डॉलर प्रति औंस हो गए। चांदी तैयार के भाव 2300 रु. की तेजी के साथ 55,500 रु. और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 1800रु. चढ़कर 54,900 रु. किलों बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव 3500 रु. की तेजी के साथ 63,000:64,000 रु. प्रति सैकड़ा बंद हुए। सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 के भाव 80 रु. की तेजी के साथ क्रमश: 22,200 रु. और 22,080 रु. प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 18,300 रु. प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए।