लेकिन एक साल पहले के भावों से तुलना की जाए तो भाव 24.06 फीसदी व 21.20 फीसदी चढ़ चुके हैं. पिछले साल 10 सितंबर को जयपुर में सोना (99.99) 31,871.70 रुपये प्रति दस ग्राम व चांदी 40000 रुपये प्रति किलो थी.
हाजिर मांग में कमी से सोना वायदा लुढ़का
कारोबारियों का कहना है कि भले ही पिछले लगभग एक सप्ताह से सर्राफा बाजार में भाव थोड़े नरम दिख रहे हों लेकिन सालाना व मासिक आधार पर कुल मिलाकर तेजी का रुख है. पिछले सप्ताह चार सितंबर को जयपुर में सोना 41280 रुपये प्रति दस ग्राम व चांदी 51800 रुपये की ऊंचाई को छू गई थी.
सोना का दाम 38,820 रुपये की नई ऊंचाई पर, चांदी में 1,140 रुपये का उछाल
कारोबारियों का कहना है कि सोने चांदी के भावों में तेजी की बड़ी वजह दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका व चीन में जारी खींचतान है. सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने भाषा से कहा,‘बड़ी वजह तो अमेरिका-चीन में जारी ट्रेड वार ही है.' इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कमी की संभावना व वैश्विक स्तर पर आर्थिक मोर्चे पर सुस्ती भी बाजार धारणा को प्रभावित कर रही है.
Gold Price: सोना और चांदी के दामों में गिरावट, जानें कितना रह गया भाव
जयपुर में सोने के एक प्रमुख कारोबारी डीडी गर्ग ने कहा,‘दुनिया में जब भी मंदी की आहट होती है तो सोना महंगा हो जाता है क्योंकि सोने को सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है. यही कारण है कि भावों में तेजी है.'
बाजार विश्लेषकों के अनुसार सोने चांदी में उछाल से निवेशक बागोबाग हैं क्योंकि रिटर्न कहीं अच्छा मिल रहा है वहीं खरीदार परेशान हैं, विशेषकर जिन घरों में शादी ब्याह है उनके लिए सोना-चांदी खरीदना भारी पड़ रहा है. गर्ग के अनुसार,‘निश्चित रूप से यह निवेशकों के लिए अच्छा समय है जबकि आम खरीदार शायद उतना खुश नहीं होगा.'
ये है दुनिया का सबसे बारीक सोना, हमारे नाखून से भी दस लाख गुना पतला
एक अन्य कारोबारी के अनुसार सोने चांदी के भाव के रुख में आगामी त्योहारी सीजन में भी ज्यादा बदलाव होता नजर नहीं आ रहा क्योंकि यह तो वैश्विक रुख है देश विशेष में मांग व आपूर्ति जरूर अलग-अलग हो सकती है लेकिन कीमतों में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है.
VIDEO : सोने पर ड्यूटी कम करने की मांग
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)