यह ख़बर 03 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

इटली की जेनरली के मुख्य कार्यकारी को शेयरधारकों ने बाहर किया : सूत्र

खास बातें

  • इटली की प्रमुख बीमा कंपनी जेनरली के शीर्ष शेयरधारकों ने अपने मुख्य कार्यकारी को विश्वास-हनन प्रस्ताव के जरिये निकाल बाहर किया। यह बात इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने बताई।
मिलान:

इटली की प्रमुख बीमा कंपनी जेनरली के शीर्ष शेयरधारकों ने अपने मुख्य कार्यकारी को शनिवार को विश्वास-हनन प्रस्ताव के जरिये निकाल बाहर किया। यह बात इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने बताई।

शेयर बाजार में कंपनी के खराब प्रदर्शन से परेशान शेयरधारकों ने मुख्य कार्यकारी जियोवानी पेरिसिनोतो को बाहर का रास्ता दिखाया और लगता है कि उनकी जगह ज्यूरिख इन्श्योरेंस समूह के एक कार्यकारी मारियो ग्रीको को नियुक्त किया जा सकता है।

सूत्र ने बताया कि निदेशक मंडल के 10 सदस्यों ने पेरिसिनोतो के खिलाफ मत दिया जबकि पांच ने उन्हें मुख्य कार्यकारी बरकरार रखने के समर्थन में मत दिया और एक ने मतदान में भाग नहीं लिया।

निवेश बैंक मीडियोबांका - 13.24 फीसद हिस्सेदारी के साथ वह कंपनी की सबसे बड़ी हिस्सेदार है - पेरिसिनोतो को हटाने की वकालत कर रहा था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कंपनी के मुनाफे में 2011 के दौरान 50 फीसद गिरावट दर्ज हुई और 2012 की पहली तिमाही में और 7.9 फीसद की कमी हुई। कंपनी को 2011 के दौरान लाभांश घटाकर 0.20 यूरो करने पर मजबूर होना पड़ा जो 2010 में दिए गए 0.45 यूरो के मुकाबले कम है।