नवंबर में देश में विदेशी निवेश आठ महीने के उच्चतम स्तर पर

इसकी अहम वजह विश्व बैंक की कारोबार सुगमता रैंकिंग में भारत की स्थिति में सुधार के साथ सरकार का सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पूंजी डालने की घोषणा करना है.

नवंबर में देश में विदेशी निवेश आठ महीने के उच्चतम स्तर पर

प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली:

विदेशी निवेशकों ने एक बार फिर से भारतीय शेयर बाजारों का रुख किया है. नवंबर महीने में उन्होंने घरेलू शेयर बाजार में 19,700 करोड़ रुपये का निवेश किया. यह पिछले आठ महीने का उच्च स्तर है.

इसकी अहम वजह विश्व बैंक की कारोबार सुगमता रैंकिंग में भारत की स्थिति में सुधार के साथ सरकार का सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पूंजी डालने की घोषणा करना है. इसी अवधि में विदेशी निवेशकों ने ऋण बाजार में भी 530 करोड़ रुपये का निवेश किया है.

डिपॉजिटरी डेटा के मुताबिक पिछले महीने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने कुल 19,728 करोड़ रुपये का निवेश किया. यह एफपीआई का मार्च के बाद किया गया सबसे ज्यादा निवेश है. मार्च में विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार में 30,906 करोड़ रुपये का निवेश किया था.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com