यह ख़बर 18 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

भारत में 325 करोड़ रुपये निवेश करेगी फोर्ड

खास बातें

  • फोर्ड मोटर चेन्नई स्थित कारखाने की क्षमता बढ़ाने के लिए 7.2 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। बिक्री और निर्यात वृद्धि बढ़ाने के लिए यह निवेश किया जाएगा।
New Delhi:

अमेरिकी कार कंपनी फोर्ड मोटर भारत में अपनी डीजल इंजन उत्पादन क्षमता में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के लिए अगले एक साल में 7.2 करोड़ डॉलर (लगभग 325 करोड़ रुपये) निवेश करेगी। कंपनी ने कहा कि फोर्ड मोटर कंपनी चेन्नई स्थित कारखाने की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 7.2 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। बिक्री और निर्यात वृद्धि बढ़ाने के लिए यह निवेश किया जाएगा। बयान के अनुसार 2012 के मध्य तक विस्तार कार्यक्रम पूरा होने के बाद इंजन कारखाने की उत्पादन क्षमता मौजूदा 2.5 लाख इकाई से बढ़कर 3.3 लाख इकाई सालाना हो जाएगी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए फोर्ड इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक माइकल बोनेहाम ने कहा, यह निवेश हमारे चेन्नई कारखाने के महत्व तथा फोर्ड के भारत में निरंतर विस्तार को रेखांकित करता है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com