यह ख़बर 06 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

फेसबुक, गूगल 15 दिन में दें लिखित जवाब : अदालत

खास बातें

  • दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को फेसबुक, याहू, गूगल और अन्य ऐसी वेबसाइट्स को आपत्तिजनक सामग्री हटाने के मुद्दे पर 15 दिनों के भीतर लिखित जवाब दायर करने का निर्देश दिया है।
नई दिल्ली:

दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को फेसबुक, याहू, गूगल और अन्य ऐसी वेबसाइट्स को आपत्तिजनक सामग्री हटाने के मुद्दे पर 15 दिनों के भीतर लिखित जवाब दायर करने का निर्देश दिया है।

प्रशासनिक सिविल न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने वेब पृष्ठ पर आपत्तिजनक सामग्री प्रदर्शित करने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट को चेतावनी दी।

अदालत ने कहा कि वेबसाइट का कर्तव्य है कि आदेश पर अमल करते हुए वे अपमानजनक सामग्री को हटाएंगे।

अदालत ने मामले को एक मार्च के लिए सूचीबद्ध करते हुए कहा, "बचाव पक्ष को निश्चित रूप से 15 दिनों के भीतर लिखित बयान दर्ज करना होगा।"

गूगल ने अनुपालन रिपोर्ट अदालत में जमा किया और कहा कि उसने निश्चित अपमानजनक सामग्रियों को वेबवाइट पर से हटा दिया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अदालत मुफ्ती ऐजाज अर्शद कासमी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में वेबसाइटों पर से आपत्तिजनक सामग्रियों को हटाने की मांग की गई है।