दूसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 8.4%, तीव्र वृद्धि वाली अर्थव्यवस्था का दर्जा बरकरार; 8 बातें
Economic Growth Rate : देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में 8.4 प्रतिशत रही. इसके साथ ही वृद्धि दर कोविड-पूर्व स्तर को पार कर गयी है. उम्मीद से बेहतर वृद्धि दर के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था इस साल प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज वृद्धि हासिल करने के रास्ते पर है.