यह ख़बर 25 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

डीएलएफ का शुद्ध मुनाफा 19 प्रतिशत घटा

खास बातें

  • डीएलएफ का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2010-11 की अंतिम तिमाही में पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 19 प्रतिशत घटा है।
Mumbai:

देश की प्रमुख रियल एस्टेट कम्पनी डीएलएफ का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2010-11 की अंतिम तिमाही में पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 19 प्रतिशत घटा है।  वर्ष 2010-11 की जनवरी-मार्च तिमाही में कम्पनी का शुद्ध मुनाफा 19 प्रतिशत घटकर 3,44.54 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल की इसी तिमाही में 426.38 करोड़ रुपये था। इस तिमाही में कम्पनी की आय बढ़कर 2,869.72 करोड़ रुपये हो गई जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 2,146.14 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2010-11 में कम्पनी का शुद्ध मुनाफा पिछले साल के 1,719.84 करोड़ रुपये से घटकर 1,639.61 करोड़ रुपये हो गया। इस वर्ष कम्पनी की कुल आय 10,144.45 करोड़ रुपये हो गई जो कि पिछले वित्त वर्ष में 7,850.90 करोड़ रुपये थी। कम्पनी ने एक बयान में कहा कि आवासीय और वाणिज्यिक सम्पत्तियों की मांग व्यावसायिक और वास्तविक उपयोगकर्ताओं की ओर से मजबूत बनी रहेगी लेकिन वित्तीय लागत बढ़ने से निवेश मांग में कमी आई है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com